रामपुर, मई 12 -- सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल माह की रैंकिंग में जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मार्च महीने में तीसरे पायदान पर रहने वाले जिले ने विकास के पैमाने पर लंबी छलांग लगाते हुए 55 जनकल्याणकारी योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त की है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की सख्ती और योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग के साथ-साथ प्रशासनिक अमले की मेहनत का नतीजा मानी जा रही है। रैंकिंग में बरेली ने द्वितीय और पीलीभीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जनपद रामपुर की इस शानदार कामयाबी ने जिले के प्रशासनिक कामकाज की गुणवत्ता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य रूप से ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, कृषि एवं ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, नमामि गंग...