नई दिल्ली, फरवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में नमो भारत और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया। इसके साथ ही भारत अब उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है, जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन और स्थानीय मेट्रो दोनों का सफल संचालन शुरू हो गया है। नमो भारत ट्रेन से मेरठ से दिल्ली तक का 88 किलोमीटर का सफर अब 55 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस दौरान 13 स्टेशनों से गुजरेगी। इनमें दो स्टेशन अंडरग्राउंड बनाए गए हैं। पीएम मोदी के मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों ट्रेनों का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान मेट्रो में पहले से मौज...