बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बाइक व चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट सीट बेल्ट को लेकर जागरू किया। साथ ही 55 वाहनों का चालान किया गया है। कस्बे के मुख्य चौराहे में ट्रैफिक उप निरीक्षक निहाल सिंह सेंगर के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन चालकों को खड़ा कर हेलमेट लगाए जाने तथा सीट बेल्ट लगाने को लेकर जागरूक किया तथा लापरवाही करने वाले बाइक सवार सहित चार पहिया वाहन चालकों चालान भी किया है। ट्रैफिक उप निरीक्षक निहाल सिंह सेंगर कांस्टेबल टीपी ब्रजकिशोर कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, सहित होमगार्ड अवधेश कुमार पटेल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...