धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद। बिजली विभाग की ओर से बुधवार को 55 बकायेदारों का घरों का कनेक्शन काटा गया है। इस दौरान कई लोगों ने मौके पर बिल भुगतान किया। इससे विभाग के राजस्व में लाखों रुपए प्राप्त हुआ। वहीं अधिकारी का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया पांच हजार से अधिक है। वैसे लोग जल्द बिल भुगतान करें अन्यथा घरों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...