हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। लखनऊ से 55 दिन बाद बरामद हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान को लेकर पुलिस शनिवार को कोर्ट पहुंची। उन्हें थोड़ी ही देर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर को प्रीतम सिंह के पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद उन्हें थाने लाया गया था। दूसरे दिन उन्हें उनके बेटे राघवेंद्र के सुपुर्द कर दिया गया। प्रीतम सिंह इसके कुछ दिन बाद गायब हो गए। पुलिस को प्रीतम सिंह के लापता होने की खबर तब हुई जब 28 अक्टूबर को हाईकोर्ट में इनके भाई वीर सिंह ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की। पुलिस पर प्रीतम को गायब करने का आरोप था। आठ दिसंबर को हाईकोर्ट में एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा व्यक्तिगत रूप से पेश हुई थीं। तब कोर्ट न...