पीटीआई, फरवरी 4 -- दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। पुलिस ने एक महीने के भीतर इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड सिंडिकेट्स का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस दौरान 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ठगी की रकम में से 4.84 करोड़ रुपये बरामद किए। वहीं 1.55 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंकों में फ्रीज किए। इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर करीब 39 लाख रुपये पीड़ितों को वापस भी दिलाए गए हैं।एक साथ कई राज्यों में हुई छापेमारी दिल्ली पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जनवरी महीने में चलाई गई एक विशेष मुहिम के तहत की गई है। इसमें वित्तीय लेन-देन (फाइनेंशियल ट्रेल) का एनालिसिस और कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई है। इस ऑपरेशन के तहत तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में छापे मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पश्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.