नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने दुनियाभर में अपना नाम बनाया है और वह 55 साल के हो चुके हैं। 55 की उम्र में शौहरत पाने वाले एलन मस्क की सही उम्र बता पाना लगभग मुश्किल होता है। एलन मस्क 55 की उम्र में भी काफी यंग और फिट दिखते हैं लेकिन हैरानी की बात है कि वह इसके लिए ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं। जी हां, एलन मस्क को जिम में घंटों तक पसीना बहाना पसंद नहीं है और ना ही किसी तरह की डाइट करना। उनका सीधा मानना है कि आपको सबकुछ खाना और करना चाहिए। ऐसे में उनकी फिटनेस लोगों को हैरान करती है। आज हम सक्सेसफुल मैन एलन मस्क के फिटनेस रूटीन के बारे में जानेंगे।जिम करना नहीं है पसंद एलन मस्क को जिम करना पसंद नहीं है। उन्हें कार्डियो करना बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन खुद को फिट रखने के लिए वह कभी-कभी व...