नई दिल्ली, फरवरी 3 -- डिजिटल पेमेंट्स कंपनी मोबिक्विक के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। मोबिक्विक के शेयर मंगलवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 238.20 रुपये पर बंद हुए हैं। मोबिक्विक घाटे से मुनाफे में आ गई है, इस टर्नराउन्ड की वजह से कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया है। मोबिक्विक को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पेमेंट प्रोसेसिंग चार्जेज में कटौती, लेडिंग ऑपरेशनल बिजनेस और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन की वजह से कंपनी को मुनाफा हुआ है। मोबिक्विक की पैरेंट कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड है। 55 करोड़ रुपये का हुआ था घाटाडिजिटल पेमेंट्स कंपनी मोबिक्विक (Mobikwik) को पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 55.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मोबिक्विक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.4 पर्...