आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से संचालित 'ऑपरेशन जीरो थेफ्ट' अभियान के तहत सोमवार को शहर के कोलपांडेय, बदरका और शेखपुरवा मोहल्लों में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी करते पाए जाने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। 55 लोगों के कनेक्शन काटने के साथ ही 17 उपभोक्ताओं का टीम ने अधिभार बढ़ाया। विभागीय टीम ने 15 खराब मीटरों को बदलकर नए मीटर लगाए। अधिशासी अभियंता इंजीनियर राजकुमार सिंह सोमवार सुबह करीब छह बजे अपनी टीम के साथ कोलपांडेय मोहल्ले में पहुंचे। टीम ने घर-घर जांच कर बिजली कनेक्शनों और मीटरों का सत्यापन किया। टीम में एसडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता अनंत श्रीवास्तव, बसंत कुमार, आकाश गुप्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विद्युत बोर्ड के पूर्व व वर्तमान के कई अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई अधि...