नवादा, अप्रैल 11 -- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलड़ गांव में शुक्रवार की सुबह 55 एकड़ खेतों में पकर तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बगल की खेत में गेहूं की डंठल (पराली) में आग लगाने से यह घटना हुई। फसल जलने के बाद बेलड़ गांव के करीब तीन दर्जन से अधिक परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गये। किसानों ने सरकारी स्तर से मुआवजे दिलाने की मांग प्रशासन से की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे खेत में डंठल में आग लगाने से निकली चिंगारी से गेहूं की खेत में पहुंच गई। जिसके बाद आग लग गई। पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे करीब 55 एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह से राख में तब्दील हो गयी। किसानों ने बताया कि पछुआ हवा के चलते आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे। किसान दूर से ही अपने खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.