मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। नवरात्र को लेकर बुधवार को पूरे महानगर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 55 आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। फीमेल डॉग की संख्या 21 बताई गई। सभी को तीन से चार दिनों तक डाक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि आवारा डॉग को लेकर यदि किसी को कोई समस्या है तो वह निगम के कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकता है। टीम दूसरे दिन मौके पर पहुंचकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...