महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के पर्वती जिले के शेराफंत से मुस्तांग मुक्तिनाथ तक 81.041 किलोमीटर लंबी केबल कार परियोजना की पर्यावरण प्रभाव आंकलन रिपोर्ट वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को प्रस्तुत कर दी गई है। इस केबल कार परियोजना में 20 स्टेशन, 871 केबल कार और 442 टावर होंगे,। यह लोगों को 3 घंटे 36 मिनट में मुक्तिनाथ पहुंचाएगी। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक पहुंचते हैं। नेपाल के पर्वती जिले के शेराफंत से मुस्तांग मुक्तिनाथ तक प्रस्तावित महत्वाकांक्षी केबल कार परियोजना की तैयारियां जोर पकड़ ली हैं। मुक्तिनाथ दर्शन प्राइवेट लिमिटेड ने निवेश बोर्ड के माध्यम से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को यह रिपोर्ट सौंपी है। मंत्रालय ने सुझावों के लिए रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, केबल कार की कुल लंबाई 81.041 कि...