गिरडीह, जून 30 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नवयुवक क्लब, महबूब चौक डुमरडीहा (सतगावां) के तत्वावधान में रविवार की रात रैनीटांड़ में तीज अखाड़ा के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजक समिति के सदस्यों एवं घोड़थम्भा ओपी के एएसआई राजकुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं मैदान में तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद गिरिडीह एवं कोडरमा जिले से आई आठ अखाड़ा समितियों ने बारी-बारी से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक चली। यह भी पढ़ें- धोरिकावा में "बेमिसाल अखाड़ा" का भव्य आयोजन पूरी रात हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड...