कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में 55वीं संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग में रीजन के लगभग 249 खिलाड़ी अपने 30 अनुरक्षकों के साथ प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य सोम पाल करेंगे। यह जानकारी उप प्राचार्य राजेश मिश्रा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...