पिथौरागढ़, जुलाई 21 -- पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में अंतर क्षेत्रक मुख्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन 55वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। तियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी अल्मोड़ा व क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी पीलीभीत के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी बैडमिंटन और टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट अतुल कुमार राय, द्वितीय कमा...