एटा, अप्रैल 10 -- शुक्रवार को डायट सभागार में निपुण भारत मिशन के तहत विद्यालय, छात्र-छात्राओं को निपुण करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं, खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक को मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सभागार में बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में जनपद के 1253 विद्यालय में से 543 निपुण हुए हैं। इसी प्रकार 20,997 में से 16,597 छात्र-छात्राओं को निपुण किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 में निपुण हुए विद्यालयों में ब्लॉक मारहरा के 123 में से 69, निधौलीकलां में 162 में से 48,शीतलपुर में 156 में से 71, अवागढ़ में 143 में से 62, अलीगंज के 191 में से 115, शीतलपुर 172 में से 55, जैथरा के 170 में से 61 और जलेसर के 136 में से 62 विद्यालय निपुण हुए हैं। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मि...