नई दिल्ली, अगस्त 6 -- हिंदी सिनेमा में आज कई ऐसी फिल्में बन रही हैं, जिसमें बोल्ड सीन्स का होना मनों आम बात हो गई है। लेकिन 54 साल पहले पर्दे पर किसिंग देने में भी स्टार्स की हालत खराब होती थी। ऐसे में 1972 में आई एक फिल्म ने मानों हर तरफ बवाल मचा दिया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के न्यूड सीन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसी वजह से भारत में इस फिल्म पर बैन लगा था। इस फिल्म में कपूर खानदान के सबसे हैंडसम एक्टर शशि कपूर लीड रोल में थे। आइए जानते हैं कौन सी थी शशि कपूर की वो फिल्म और वो एक्ट्रेस, जिसके साथ उन्होंने न्यूड सीन फिल्माया था।इंडो अमेरिकन ड्रामा मिस्ट्री थी वो फिल्म हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो साल 1972 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'सिद्धार्थ' था। फिल्म में शशि कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल लीड रोल में थीं। मूवी में दोनों क...