घाटशिला, जून 4 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड की सुरदा पंचायत अंतर्गत तालाडीह निवासी स्वर्गीय दुर्गाचरण पातर के परिवार ने अधिग्रहित भूमि के बदले मुआवजा और रोजगार की मांग को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) द्वारा लगभग 54 वर्ष पूर्व उनकी पुश्तैनी जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन आज तक उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला और न ही परिवार के किसी सदस्य को रोजगार प्रदान किया गया। इस संबंध में परिवार की ओर से उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को एक आवेदन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे 17 जून को साउथ सुरदा फोर शाफ्ट माइंस गेट के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक अनशन करेंगे।आवेदन यह भी पढ़ें- 54 वर्षों से मुआवजे का ...