श्रावस्ती, जनवरी 3 -- श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से 54 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने कल्लू उर्फ सुभाष पुत्र बच्छराज निवासी फुलहिया दाखिला भगवानपुर थाना सिरसिया को भगवानपुर जाने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। जिसके पास 18 लीटर शराब बरामद किया गया। इसी तरह से ननके पुत्र मंगरे निवासी फुलहिया दाखिला भगवानपुर तथा भोले पुत्र रामस्वरूप निवासी फुलहिया दाखिला भगवानपुर को भी इसी स्थान से गिरफ्तार किया। जिसके पास भी 18-18 लीटर अवैध शराब बरामद किया। इस मौके पर एसएसबी भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...