54 लाख से होने वाले विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- रानीगंज। क्षेत्र के धार्मिक स्थल मां बाराही देवी धाम के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने गुरुवार को 54 लाख की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। पूर्व विधायक ने मां बाराही देवी के पावन दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं आरती की। मां बाराही देवी धाम में प्रस्तावित विकास कार्यों के अंतर्गत भव्य मुख्य द्वार का निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए हाल निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.