वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। अनुरक्षण कार्य के 54 लाख रुपये भुगतान की फाइल एक बार फिर गुम होने का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं, फाइल गुम होने के मुद्दे पर सारनाथ डिविजन के अभियंता और कार्मिक अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। वे एकदूसरे पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ रहे हैं। डिविजन के अभियंताओं का दावा है कि पूर्वांचल डिस्कॉम के कार्मिक अधिकारी कार्यालय में फाइल रुकी है। उधर, कार्यालय के अफसरों का कहना है कि फाइल डिविजन से भेजी ही नहीं गई। यह भी दावा किया कि डिविजन के लेखाकार ने वर्षों से फाइल अपने पास रोक रखी है। इससे अधिकारियों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मेसर्स जेएसबी एंफ्रा के प्रोपराइटर राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में फाइल इधर-उधर घुमाई जा रही है। नौ साल से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन अबतक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.