औरैया, जनवरी 28 -- औरैया। प्रार्थना नर्सिंग होम औरैया में बुधवार को मोतियाबिंद के मरीजों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नर्सिंग होम के संचालक डॉ. जीएन अग्रवाल ने बताया कि 28 जनवरी को कानपुर से आए नेत्र विशेषज्ञ द्वारा कुल 54 मोतियाबिंद रोगियों की नि:शुल्क जांच की गई। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 29 जनवरी को भी नर्सिंग होम में नेत्र रोगियों की पूर्णत: नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...