शामली, दिसम्बर 30 -- तहसील ऊन के गांव बसी चुंधियारी में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पशुचर के लिए आरक्षित भूमि पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से गिराकर मुक्त कराया गया। जिसके बाद भूमि को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन की कार्यवाही कब्जाधारियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। ऊन चौकी क्षेत्र के गांव बसी चुंधियारी में पशुचर के लिए 54 बीघा भूमि आरक्षित थी, जिस पर गांव के बीस से अधिक लोगों ने कब्जा किया हुआ था। राजस्व लेखपाल की रिपोर्ट के बाद तहसीलदार ललिता चौधरी क नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। जिसमें कानूनगो बिसम्बंर सिंह, कोमिन्द्र सिंह, लेखपाल सूरज चौहान, अजीत सिंह, लोकेश सैनी, अभिलाश व पीयूष आदि शामिल रहे। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी को बुलाकर सभी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया और कब्जे को मुक्त कराया। इस दौरान किसी प्रकार का विरो...