भागलपुर, फरवरी 15 -- प्रखंड के धूनियाचक से शनिवार की शाम 54 फीट लंबे एवं आकर्षक कांवर के साथ सैकड़ों शिव भक्तों का जत्था गाजे-बाजे के साथ कहलगांव चारोंधाम के लिए पैदल रवाना हुआ। इसका शुभारंभ विधायक मुरारी पासवान ने किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु रात्रि में चारोंधाम में विश्राम करेंगे तथा सुबह गंगा जल भरकर पैदल विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए हरदेवचक पंचायत के नौवाचक तिवारी बासा शिवाला पहुंचेंगे, जहां भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...