हल्द्वानी, जुलाई 1 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार एसआई कुमकुम धानिक गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेड़ीखत्ता में मित्रपुरम तिराहे के पास एक खोखे की आड़ में एक व्यक्ति कट्टे में अवैध शराब लेकर बैठा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम योगेश कुमार निवासी मल्ला प्लाट, वार्ड नंबर 35, दमुवाढूंगा, कोतवाली बताया। आरोपी के पास से 54 टैट्रा पैक बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...