पटना, मार्च 10 -- राज्य में पुराने प्रतिष्ठित कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट केंद्र) बनाने के लिए नीति बनेगी। इसको लेकर मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग ने स्थानीय होटल में कार्यशाला आयोजित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षाविदों की राय ली। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार कहा कि दो चरणों में चिह्नित 54 कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा इन महाविद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले एआई (आर्टिफिशियल इंटीलेंस) तकनीक, कौशल, बेहतर भवन, आधुनिक प्रयोगशाला, डिजिटल शिक्षा और रिचर्स सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यशाला में आने वाले सुझावों को महाविद्यालयों के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के एक्शन प्लान में शामिल किया जाएगा। कॉलेजों में प्लेसमे...