कटिहार, अप्रैल 15 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 13 अप्रैल 2026 को व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 54 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें विभिन्न कांडों के 31 अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर भी कार्रवाई करते हुए 14 अजमानतीय एवं 10 जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में 28 लोगों को पकड़ा गया तथा 41 लीटर देशी शराब बरामद की गई।एसपी ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान नियम उल्लंघन करने वालों से कुल 6,36,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- वारंटी समेत दो नशेड़ी गिरफ्तार इसके अलावा 1 पिकअप वाहन,2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं एक टोटो जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण ए...