भदोही, अप्रैल 23 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर अभियान चलाया। इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) द्वारा विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थ बरामदगी में दर्ज चार मामलों में माल को निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 6.561 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (गांजा, ब्राउन सुगर एवं अफीम) की कुल अनुमानित कीमत 54,075,00 रुपये आंकी गई, जिसे नष्ट कराया गया है। आपरेशन दहन विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया। गोपीगंज, औराई, कोईरौना एवं ऊंज थानों पर एक-एक मामले दर्ज थे। कार्रवाई प्रयागराज जिले के थाना हण्डिया क्षेत्र कमे धानूपुर में स्थित संगम मेडीसर्व प्राइवेट लिमिटेड के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया निस्तारण/वि...