धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद में सत्र 2025-29 चार वर्षीय स्नातक नामांकन में नए मामले का खुलासा हुआ है। पिछले सत्र (2024-25, 23-24) में नामांकन लेने वाले 536 छात्र-छात्राओं ने एक वर्ष बाद चालू सत्र में विषय बदल कर स्नातक कोर्स में नामांकन ले लिया है। अब एडमिशन सेल व परीक्षा विभाग मिलकर इस मामले में यह देखेगा कि एक वर्ष पहले जिस कॉलेज में नामांकन लिया। वहां से विधिवत सीएलसी लिया गया या नहीं। नए विषय में नामांकन लेने वाले संबंधित छात्र-छात्राओं ने नामांकन संबंधित सभी नियम का पालन किया है या नहीं। बताते चलें कि धनबाद व बोकारो के अधीनस्थ कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। जानकारों का कहना है कि 31 ऐसे छात्र-छात्राओं की पहचान की गई है, जिन्होंने एक साथ दो विषयो...