मोतिहारी, मार्च 1 -- मोतिहारी, हिप्र.। होली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। जिले भर में चिह्नित 531 स्थानों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सदर अनुमंडल में 215, सिकरहना अनुमंडल में 154, पकड़ी दयाल अनुमंडल में 96, चकिया अनुमंडल में 89, रक्सौल में 45 तथा अरेराज अनुमंडल में 32 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। सभी अनुमंडल में वरीय अधिकारियों को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। विवादित स्थल पर होलिकादहन नहीं करने का निर्देश : जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होलिका दहन 02 मार्च 2026 की रात्रि को संपन्न होगा...