प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष 2025 परीक्षा 14 व 15 मार्च को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 53760 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 व शाम तीन से पांच बजे के बीच होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी अफसरों की मंगलवार दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभागार में बैठक होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 43 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को पूर्व में बताई गई गाइड लाइन के अनुसार ही काम करना है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्रों पर हर वक्त मौजूद रहेंगे। जिससे पूरी पर...