रामगढ़, अप्रैल 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि: रामगढ़ के गणीनाथ धर्मशाला परिसर में शनिवार को मध्यदेशीय वैश्य समिति (सत्र 2026-29) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। लेकिन इस शांत प्रक्रिया के पीछे एक दिलचस्प और सीमित लोकतांत्रिक मुकाबले की तस्वीर उभर रही है-जहां महज 53 मतदाता दो उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। नामांकन के दौरान सबसे पहले रुपेश गुप्ता ने अपना पर्चा दाखिल किया, जिसके बाद सतीश गुप्ता ने भी मैदान में उतरकर मुकाबले को सीधा और रोचक बना दिया। तय समय तक कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आया, जिससे यह साफ हो गया कि इस बार चुनावी जंग सीधी दो दावेदारों के बीच ही सिमट गई है। निर्वाचन पदाधिकारियों में नंदकिशोर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद और सुबोध गुप्ता ने जानकारी दी कि 28 अप्रैल तक नाम वापसी का मौका रहेगा। ...