जमशेदपुर, मार्च 6 -- अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ साहस का परिचय देते हुए जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने विश्व के सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से एक अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो को फतह कर लौहनगरी का नाम रोशन किया है। 53 वर्ष की उम्र में मुश्किल और चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने साहसिक खेलों की दुनिया में एक खास उदाहरण पेश किया है। दीप्ति खे़मानी ने 27 फरवरी, 2026 को सुबह 7:45 बजे समुद्र तल से 5,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उहुरू पीक पर पहुंचकर माउंट किलिमंजारो की चोटी को छुआ। इस उपलब्धि के लिए तंजानिया नेशनल पार्क्स की ओर से उन्हें आधिकारिक पर्वतारोहण प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है। सीएच एरिया की निवासी और दो बच्चों की मां दीप्ति खे़मानी ने बताया कि उन्हें साहसिक गतिविधियों की ओर प्रेरणा भारत की वरिष्ठ पर्वतारोही प्रेमलता अग्...