नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Ardee Industries IPO: एक छोटी कंपनी आर्डी इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कंपनी के शेयर 38 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ 73.60 रुपये पर BSE में लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आर्डी इंडस्ट्रीज के शेयर 35 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ 72 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में आर्डी इंडस्ट्रीज के शेयर का दाम 53 रुपये था। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 426 करोड़ रुपये तक का था। जबरदस्त लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए कंपनी के शेयरआर्डी इंडस्ट्रीज (Ardee Industries) के शेयर शानदार लिस्टिंग के ठीक बाद लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में 5 पर्सेंट से अधिक टूटकर 68.07 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी आर्डी इंडस्ट्रीज के शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 68.11 र...