कुशीनगर, अप्रैल 23 -- पडरौना। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बरवांपट्टी में वर्ष 2023 से 2025 तक कुल 53 मुकदमों में बरामद अवैध देसी व अंग्रेजी शराब को नष्ट कराया गया। सीओ समेत अभियोजन अधिकारी देवेश कुमार शुक्ला, फौजदारी लिपिक अमित कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष थाना बरवापट्टी दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक रामबहाल सिंह, सिपाही कपिन्द्र यादव, अरूण कुमार की उपस्थिति में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर कुल 53 मुकदमों में बरामद अवैध देसी व अंग्रेजी शराब को गड्ढे डलवाया गया। 2126.98 लीटर शराब, जिसकी कुल कीमत 13,31,140 रुपये का नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- चार दिनों में 405 छापेमारी, 1900 लीटर शराब के साथ 27 गिरफ्तार यह भी पढ़ें- छकरबंधा पुलिस ने तीन शराब भठ्ठी को किया आग के हवाले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.