आगरा, दिसम्बर 28 -- सेवा भारती छावनी महानगर के तत्वावधान में रविवार को स्व. मास्टर चोब सिंह व स्व. रामश्री देवी एवं स्व. डॉ. एदल सिंह व स्व. प्रेमवती की स्मृति में विशाल मेडिकल कैम्प आदर्श किसान इंटर कॉलेज सिकंदरपुर पर आयोजित हुआ। शिविर संयोजक विनोद कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना तिवारी शर्मा ने 204 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद 53 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। ऑपरेशन डॉ. अंजना तिवारी शर्मा के मधुनगर स्थित क्लीनिक पर होंगे। इस अवसर पर विनोद नौहवार, सरोज नौहवार, कृष्णपाल सिंह, प्रीति सिंह, रविन्द्र सिंह नौहवार, राजवती, हरिओम सिंह, सलोनी, तावेन्द्र सिंह, गुलशन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.