सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में इंटरमीडियट की सैद्धांतिक परीक्षा दो फरवरी सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन के निगरानी पर शिक्षा विभाग की तैयारी आखिरी चरण में है। इंटर परीक्षा में वीक्षक बनाए गए शिक्षक शनिवार को केन्द्रों पर योगदान करते रहे। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, रिजर्व समेत करीब 2500 वीक्षकों की ड्यूटी इंटर परीक्षा में लगाई गई है। इधर, शहर के वीएम हाई स्कूल, राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल समेत परीक्षा केन्द्र बनाए गए स्कूलों में वीक्षकों का योगदान करने का सिलसिला शनिवार को जारी रहा। वीएम हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक सह प्राचार्य ने बताया कि रविवार को सीट प्लान किया जायेगा। इस बीच, सोमवार से शुरू हो रहे इंटर परीक्षा को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.