जमुई, मई 3 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पिछले 53 दिनों से चली आ रही अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के हड़ताल समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद अंचल कार्यालय में शनिवार को कुछ खास गहमागहमी नहीं दिखी। दरअसल अंचल अधिकारी 4 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में राजस्व अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंचल अधिकारी का प्रभाव दिया गया था। हालांकि उन दोनों अधिकारियों के पास सीमित अधिकार होने के कारण जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन नहीं हो पा रहा था। शनिवार को कार्यालय खुले, कर्मचारी भी आए परंतु अंचल अधिकारी के पदभार ग्रहण नहीं करने के कारण कुछ खास कार्य नहीं हो पाया। हालांकि सभी अंचल कार्यालय मे लोगों की आवाजाही आंशिक दिखाई दी। जमुई सदर अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी किसलय राज को अंचल अधिकारी का प्रभार सौंपा ...