नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- OPPO Enco X4 Launched: ओप्पो लंबी बैटरी लाइफ वाले नए ईयरबड्स लेकर आई है। OPPO ने चीन में OPPO Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max के साथ नए OPPO Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स में 11 एमएम के डायनामिक वूफर और 6 एमएम के ट्वीटर हैं, ये Hi-Res ऑडियो वायरलेस और लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, और इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा भी है। ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth 6.1 को सपोर्ट करते हैं और IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। नए ईयरबड्स तीन कलर्स में उपलब्ध हैं और एंड्रॉयड और iOS दोनों तरह के डिवाइस के साथ काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये कुल 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं।OPPO Enco X4 की कीमत चीन में ओप्पो एनको X4 की कीमत 1,199 युआन (लगभग 17,100 रुपये) है और यह पिंक गोल्ड...