नई दिल्ली, फरवरी 27 -- सैमसंग अपनी पॉपुलर मिड-रेंज गैलेक्सी A-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। ये फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 होंगे। अब EU Energy Labels से फोन की बैटरी, IP रेटिंग सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण डेटा को रिवील किया है, जो Samsung A-सीरीज को पिछले मॉडल्स से बेहतर बनाते हैं। EU लेबल के अनुसार ये फोन लगभग 52 से 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। सबसे खास बात यह है कि Samsung ने इन दोनों मॉडल्स को IP68 वॉटर और डस्ट रेज़िस्टेंस के साथ लिस्ट किया है, जो उन्हें पानी और धूल से काफी बेहतर सुरक्षा देता है और पिछले Galaxy A36/A56 मॉडल्स पर एक बड़ा अपग्रेड साबित होता है। जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में और भी आकर्षक फोन बनेंगे। यह भी पढ़ें- होली में फोन भीगने की टेंशन खत्म, Rs.15000 से कम में खरीदें ये 5 वॉटरप्रूफ फो...