रांची, अगस्त 24 -- रांची, संवाददाता। राज्य के विभिन्न जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने सोमवार को जिला स्कूल, रांची में आयोजित 53वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। शिक्षा विभाग एवं एनसीईआरटी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की मुख्य थीम 'विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत' रखी गई थी। इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सामयिक विषयों पर आधारित कुल 60 इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शित किए। इस आयोजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले 16 उत्कृष्ट बाल वैज्ञानिकों का चयन आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सात वर्गों में प्रस्तुत किए गए मॉडल यह भी पढ़ें- Ranchi News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के नवाचार सोच का प्रदर्शनप्रदर्...