मथुरा, मार्च 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई ) देहली के द्वारा जनपद के 30 परीक्षा केन्द्रों पर चल रही कक्षा 12 की परीक्षाओं के अंतर्गत सोमवार को हिन्दी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड से मान्यताप्राप्त कालेजों में कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय के लिए कुल 5332 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से 5272 छात्र-छात्राएं हिन्दी की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे। इस तरह 60 छात्र-छात्राएं परीक्षा देनेके लिए नहीं पहुंचे। बीबीएसई के सिटी कॉडीनेटर प्रधानाचार्य शैलेश ग्रेवाल ने बताया कि अब तक बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल करता और कराने वाला कोई नहीं पकड़े गए। परीक्षा जनवद के सभी केन्द्रों पर शांति पूर्वक चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.