उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 526 निपुण स्कूलों के शिक्षकों का सम्मान किया गया। डायट प्राचार्य अमिता सिंह ने शिक्षकों को सम्माानित करते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के असली निर्माता है। ​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रवक्ता/निपुण सेल प्रभारी डॉ. उमा प्रसाद पटेल व प्रवक्ता डायट अंजू यादव ने किया। प्राचार्या ने शिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज सम्मानित होने वाले विद्यालय जनपद के अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणापुंज बनेंगे। डॉ उमा प्रसाद पटेल ने बताया कि आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान शिक्षा की नींव हैं। कहा जब एक शिक्षक ठान लेता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। 526 विद्यालयों ने आज करके दिखा दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी काम कैसे किया जाता है। निपुण विद्यालय की संख्या की दृष्टि से ...