सीतामढ़ी, मार्च 19 -- 523 की हाजिरी, उपस्थिति 125 छात्र की सीतामढ़ी। जिले में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी का मामला जांच में अनियमितता सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक की अपील खारिज कर दी गई है। बथनाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिबेला में मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी के मामले में प्रधानाध्यापक पर लगाया गया 6,78,210 रुपए का जुर्माना बरकरार रखा गया है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपील खारिज करते हुए एक माह के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया है। यह मामला 16 अक्टूबर 2025 को निरीक्षण के दौरान सामने आया था। इसके बाद 5 नवंबर 2025 को एमडीएम डीपीओ द्वारा आर्थिक दंड लगाया गया था। प्रधानाध्यापक विमल किशोर ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिस पर 29 नवंबर 2025 को सुनवाई हुई। इसके बाद दोबारा जांच कराई गई। 25 फरवरी 2026 को हुई जांच में बड़ा अंतर सामने आ...