गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गाजीपुर प्रांत की जिला समीक्षा और योजना बैठक हुई। बैठक में सत्र 2025-26 की समीक्षा करते हुए आगामी सत्र 2026-27 की विस्तृत योजना बनाई गई। जिला संयोजक बृजेश सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में सात नगर ईकाई में 32167 छात्र और 198 शिक्षक सदस्यता कराई गई थी। आगामी सत्र के लिए 20 नगर ईकाई बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें कुल 52180 छात्र और 403 शिक्षक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में अप्रैल माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. रवि शेखर, शिवांशु, अर्चना, पुष्पा, वायु, अंतिमा, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.