आदित्यपुर, अप्रैल 26 -- चांडिल। सिंहभूम कॉलेज चांडिल में बदलाव की झलक देखने को मिल रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से एक महीना पहले ड्रेस कोड लागू कर दिया गया था। महाविद्यालय की स्थापना के 52 वर्षों बाद अब कॉलेज में रंगत दिखने को मिल रही है। छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में दिखने लगे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने कहा कि यूनिफॉर्म पहनने से छात्र-छात्राओं में अनुशासन का संस्कार आता है। यूनिफॉर्म में रहने से हर जगह उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनने में ड्रेस कोड का बहुत बड़ा महत्व है। यूनिफॉर्म पहने विद्यार्थियों को राह चलते विषम परिस्थिति आने पर लोग मदद करने को आगे अवश्य आते हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों को पूरी ड्रेस में आने से उसकी व्यक्तित्व का होगा निखार 52 वर्ष के बाद विद्यार्थी के ड्रेस क...