नई दिल्ली, मार्च 9 -- ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई जापान क्या गए, ड्रैगन हांफने लगा। उनके जापान दौर पर चीन ने सख्त और तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने ताइवानी पीएम की यात्रा के पीछे 'नापाक मंशा' होने का आरोप लगाया है। बीजिंग का कहना है कि चो ने निजी यात्रा की आड़ में ताइवान की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की कोशिश की है। दरअसल, चो जुंग-ताई सप्ताह के अंत में जापान पहुंचे थे, जहां उन्होंने वर्ल्ड बेसबॉल क्लासिक में ताइवान की टीम का समर्थन किया। ताइवान सरकार ने इस दौरे को पूरी तरह निजी बताया और कहा कि इसका किसी आधिकारिक कूटनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।1972 के बाद पहली बार ताइवानी मीडिया के अनुसार, 1972 में टोक्यो और ताइपे के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध टूटने के बाद यह पहली बार है जब किसी मौजूदा ताइवानी प्रधानमंत्री ने जापान का दौरा किया...