गुड़गांव, अप्रैल 30 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना का नागरिक अस्पताल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब 52 साल पुराना यह भवन इस कदर जर्जर हो चुका है कि यहां हर समय किसी जानलेवा हादसे का खतरा मंडराता रहता है। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग और जिला चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है, ताकि बारिश के दिनों में छतों से पानी न टपके। अस्पताल का मुख्य भवन पांच दशक से अधिक पुराना हो चुका है। वर्तमान में जच्चा-बच्चा वार्ड को छोड़कर अस्पताल का एक भी वार्ड ऐसा नहीं है, जिसकी छत से बरसात के मौसम में पानी न टपकता हो। छतों और दीवारों में पानी रिसने और सीलन के कारण प्लास्टर टूट-टूट कर नीचे गिरता रहता है। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह से छतों का सरिया तक साफ नजर आने ल...