नई दिल्ली, जून 23 -- गौतम अडानी समूह की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर ने 52 हफ्ते के नए हाई को टच किया तो कारोबार के अंत तक जबरदस्त मुनाफावसूली भी देखी गई। ऐसे में अब सवाल है कि क्या अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में प्रॉफिट बुकिंग का समय आ गया है या फिर अभी और इंतजार करना होगा। अगर पोर्टफोलियो में भी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि एक्सपर्ट क्या राय देते हैं।शेयर का परफॉर्मेंस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर 1.08% बढ़कर Rs.3,091.70 के नए एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, मुनाफावसूली के बाद बीएसई पर शेयर 3.11% टूटकर 2963.70 रुपये पर बंद हो गया। मार्च महीने में शेयर...