नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Iris Clothing stock: टेक्सटाइल कंपनी आइरिस क्लोदिंग लिमिटेड (Iris Clothings Limited) के शेयर शुक्रवार को डिमांड में थे। इसी वजह से शेयर अब 52 हफ्ते के हाई के करीब परफॉर्म कर रहा है। शेयर में तेजी ऐसे समय में आई है जब निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने एक बल्क डील के जरिए आइरिस क्लोदिंग में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी।क्या है डील की डिटेल? NSE के बल्क-डील डेटा के अनुसार निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने 27 अगस्त 2026 को 57.10 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर आइरिस क्लोदिंग लिमिटेड के 11.53 लाख शेयर खरीदे। इस लेन-देन ने स्टॉक को चर्चा में ला दिया है। अगर शेयर की बात करें तो एनएसई पर 59 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, शेयर का 52 वीक लो 26.35 रुपये और 52 वीक हाई 60.20 रुपये है। शेयर के एक साल के परफॉर्मेंस की बा...